पाराशर ज्योतिष कोर्स वर्ष-1 के वेबिनार्स में आपका स्वागत है।
जब भी कोई वेबिनार होगा, हम इस पेज को अपडेट करते रहेंगे।
ऑनलाइन कक्षाएं ज़ूम या गोटू वेबिनार आदि सॉफ्टवेयर द्वारा पाठों के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
आवश्यकतानुसार महीने में लगभग चार बार या उससे अधिक बार ट्यूटोरियल/वेबिनार आयोजित किया जाएगा। कुछ ट्यूटोरियल उपलब्धता के अनुसार, मार्गदर्शक द्वारा भी संचालित किए जा सकते हैं ।
प्रत्येक वर्ष कम से कम 10 दिनों की एक संपर्क कक्षा भी होगी। ट्यूटोरियल और संपर्क कक्षा में उपस्थिति वैकल्पिक है। वार्षिक संपर्क कक्षा भारत में आयोजित की जाएगी।
समय-समय पर आपके प्रश्नों के उत्तर देने के लिए हमारा एक फोरम या टेलीग्राम ग्रुप बनाया जायेगा जिसमे आपके प्रश्नो के उत्तर दिए जायेंगे ।
फोरम टेलीग्राम ग्रुप का उपयोग न केवल वेबिनार से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए करें बल्कि उन नए प्रश्नों के लिए भी करें जो आपको पाराशर ज्योतिष कोर्स वर्ष-1 का अध्ययन करते समय आएँ।
स्वर्गलोक (उच्च लोक – नक्षत्र, तारे) से सम्बन्धित चार भाव धर्म (९), कर्म (१०), लाभ (११) और व्यय (१२)…
पं. संजय रथ । ज्योतिष गुरु
संजय रथ (उड़िया: ସଞୟ ରଥ) पुरी के ज्योतिषियों के एक पारंपरिक परिवार से आते हैं, जिसका वंश श्री अच्युत दास (अच्युतानंद) से जुड़ा है। संजय रथ ज्योतिष की नींव के रूप में बृहत पाराशर होराशास्त्र, जैमिनी उपदेश सूत्र, बृहत जातक और कल्याणवर्मा की सारावली का उपयोग करते हैं और विभिन्न अन्य ज्योतिष शास्त्रों से शिक्षा देते हैं। उनकी समग्र शिक्षा और लेखन विभिन्न विचारधाराओं में फैले हुए हैं, हालांकि उन्होंने ज्योतिष का अपना ब्रांड नहीं बनाया है।